थाना कादरी गेट क्षेत्र के लाल गेट फब्बारा के पास बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे ड्यूटी पर तैनात यातायात दीवान दिनेश यादव को पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लोहिया लाया गया।उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया और उन्हें फिर छुट्टी दे दी गई।पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।