हरलाखी: गंगौर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
गंगौर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने हरलाखी थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के मो. मुस्तकीम के बयान पर तबस्सुम खातून सहित अन्य पर केस दर्ज कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष की तबस्सुम खातून के बयान पर मो. मुस्तकीम सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है।