कटनी नगर: एन.के.जे. पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रत्नेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।