झांसी: झांसी पहुंचे राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, बाल्मिक धाम के पीठाधीश्वर हैं उमेश नाथ महाराज
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 झांसी के सीपरी बाजार में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद व बाल्मिक धाम के पीठाधीश्वर महाराज उमेश नाथ ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम भारत देश में रहते हैं, जहां की रीत ही सनातन है, ऐसे में किसी नए हिंदू राष्ट्र की मांग केवल अखबारों और मीडिया की सुर्खियां बटोरना है।