झांसी: झांसी के एसएसपी ने थाना बबीना का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 झांसी एसएसपी सुधा सिंह ने शनिवार समय करीब दोपहर 2:30 बजे बबीना थाने का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बबीना थाने का निरीक्षण भी किया। एसएसपी सुधा सिंह ने बबीना थाना पहुंचकर पुलिस ड्यूटी को चैक किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, हवालात, थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय आदि को चेक किया गया, विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया।