झांसी: मुख्य विकास अधिकारी ने अटल भूजल योजनांतर्गत ग्राम ढिकोली में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकासखण्ड बबीना की ग्राम पंचायत ढिकोली में अटल भूजल योजना से निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण शनिवार समय करीब दोपहर 12:30 बजे किया। मौके पर ग्रामीणों से संवाद के दौरान अटल भूजल योजना के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अटल भूजल योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना है।