झांसी: खुशीपुरा स्थित मैदान में मेले का हुआ शुभारंभ; लंदन ब्रिज, एफिल टावर, बुर्ज खलीफा की आकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 झांसी के विपिन बिहारी डिग्री कॉलेज के सामने खुशीपुरा रोड पर भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। इस मेले में जनता की हर सुविधा को बेहद ध्यान में रखते हुए मेले का उद्घाटन हुआ। मेले के संचालक वीरेंद्र राय ने शनिवार शाम 7:00 बजे मीडिया को बताया कि यह झांसी का पहला ऐसा मिला है, जिसमें दुनिया की मशहूर इमारतों की आकृतियों को बनाया गया है।