झांसी: बुंदेलखंड राज्य निर्माण की लड़ाई में आम आदमी पार्टी निभाएगी अग्रणी भूमिका, महानगर में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पास हुए
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की एक आवश्यक बैठक पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव अनुराग मिश्रा एडवोकेट के निवास पर बुंदेलखंड की प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शनिवार दोपहर 3:00 बजे सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद खान ने की।