झांसी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुंदेलखंड महाविद्यालय में 9 मुस्लिम जोड़ो समेत 117 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ
Jhansi, Jhansi | Dec 14, 2024 समाज कल्याण विभाग झांसी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत "सामूहिक विवाह कार्यक्रम" का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आतिथ्य में बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में शनिवार समय करीब 11:00 बजे से किया गया जो 3:00 बजे तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।