शाजापुर: शासकीय महाविद्यालय भरड़ में हिंदी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को न्यायाधीश ने किया सम्मानित
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रेषित कार्ययोजना के अनुपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिराज अली के मार्गदर्शन में शासकीय महाविद्यालय ग्राम भरड़ शाजापुर में हिन्दी दिवस पर आयोजित निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया