Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
mukeshkujur747982
purnia me public bulane ke liye har aadmi ko 1000 rupees diye
Purnia East, Purnia
| Sep 15, 2025
#national
#politics
MORE NEWS
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-769, दिनांक: 13 जून 2026, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराना है । बैठक में बताया गया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लगातार नए लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 21,171 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,477 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जा चुका है। वहीं लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 2,776 लक्ष्यों के विरुद्ध 432, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना में 2,019 लक्ष्यों के विरुद्ध 256, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना में 1,763 लक्ष्यों के विरुद्ध 170 तथा विधवा पेंशन योजना में 1,012 लक्ष्यों के विरुद्ध 113 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत भी 55 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है। बैठक में विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कुल 43,655 लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन लंबित है, जिसमें नगर निगम पूर्णिया एवं बनमनखी क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक लंबित मामले हैं। सहायक निदेशक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर शीघ्रता से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा किया जाए, ताकि वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिलता रहे। बैठक में मृत पाए गए लाभार्थियों के नामों को तत्काल प्रभाव से Stop करने तथा Not Traceable लाभार्थियों की भौतिक पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इससे योजनाओं की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा अपात्र व्यक्तियों को मिलने वाले लाभ पर रोक लग सकेगी। लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 9,064, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 446, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 164, विधवा पेंशन योजना के 110 तथा इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के 38 लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रखंडों को प्रतिदिन लंबित मामलों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से उनका निपटारा करने को कहा गया। बैठक में पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता एवं संपर्क अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। साथ ही दुर्घटना अथवा परिवार के मुखिया की मृत्यु की स्थिति में प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना एवं राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों की सूची PHC एवं सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिलाने का निर्णय लिया गया। इससे ऐसे दिव्यांग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शीघ्र शामिल किया जा सकेगा। बैठक के अंत में सहायक निदेशक श्री अमरेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, संबंधित कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करें, लंबित डेटा एवं आवेदनों का प्रतिदिन निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कोई कमी न रहने दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा समाज के कमजोर, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ समय पर प्राप्त होगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-768,, दिनांक 13 जून 2026, ================== श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वालें मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में "मध्य निषेध सिपाही"कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) में "कक्षपाल" एवं परिवहन विभाग में "चलंत दस्ता सिपाही" के पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के सफल संचालन के दृष्टिगत शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। परीक्षा का आयोजन दो पाली मे 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह एवं 03:00 बजे अपराह्न से 05:00अपराह्न तक निर्धारित है। उक्त परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त लिखित परीक्षा के प्रथम पाली में कुल:6936 अभ्यर्थियों द्वारा और द्वितीय पाली में भी 6936 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। जिला पधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया।जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 18 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक/स्टैटिक दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/ वीक्षकों का दायित्व है कि परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत,पेन, कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, वाई-फाई गैजेट,एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर,सी०सी०टी०वी०, सर्विलांस,केंद्राधीक्षक के कक्ष में हॉट (VolP) फोन,अभ्यर्थियों का प्रवेश के समय गेट पर फोटोग्राफी,अभ्यर्थियों के बाएं हाथ के अंगूठे का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट,परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधियों की सूची प्राप्त करने का निर्देश सभी केन्द्राधीक्षक को दिया गया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ वीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किसी को भी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष:- समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में इंद्रजीत कुमार, वरीय उपसमाहर्ता, पूर्णिया जिनका मोबाइल नंबर:-7387997685 है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से दो वरीय लिपिक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उक्त परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता सह परीक्षा सहायक संयोजक मोबाइल नम्बर:- (9473191359)और श्री आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर:-(8544428350 )को दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पेयजल ,साफ सफाई और विद्यार्थियों की सुविधा एवं सहूलियत के लिए मेडिकल की व्यवस्था करने का निर्देश सिविल सर्जन पूर्णिया को दिया गया है। आयोजित होने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची क्रमशः- 01:- +2आर0पी0सी0उच्च विद्यालय, पूर्णिया सिटी, पूर्णिया 02:- आदर्श मध्य विद्यालय, बेलौरी, पूर्णिया 03:-माउंट कारमेल, इंग्लिश स्कूल, परोरा, पूर्णिया 04:- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, कचहरी रोड, पूर्णिया। 05:- इंडियन पब्लिक स्कूल होसदा रोड गुलाबबाग, पूर्णिया 06:- मां काली उच्च विद्यालय, मधुबनी, पूर्णिया 07:- +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, रानीपतरा, पूर्णिया 08:- सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड, बाघमारा पूर्णिया 09:- एस0आर0डी0ए0भी0 पब्लिक स्कूल, चूनापुर रोड, पूर्णिया 10:- जिला स्कूल, पूर्णिया। 11:-बी०बी०एम० उच्च विद्यालय,पूर्णिया । 12:- जे०एल०एन०एस० उच्च माध्यमिक स्कूल, गुलाब बाग पूर्णिया। 13:- डॉन बॉस्को स्कूल, पूर्णिया 14:-ब्राईट केरियर स्कूल, केरियर कॉलोनी पूर्णिया। 15:- अंचित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेलौरी, पूर्णिया । 16:- विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मरंगा, पूर्णिया 17:- + उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया 18:- आदर्श मध्य विद्यालय अनुपनगर, बिलोरी, पूर्णिया जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार कि लाप्रवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया को निर्देश दिया गया की परीक्षा अवधि के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक तथा परीक्षा में प्रतिनियुक्त किसी भी कर्मी द्वारा अथवा किसी भी स्तर पर परीक्षा के दौरान लापरवाही एवं कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया, वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे और क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026
नामी कंपनी के नाम पर धंधा, पूर्णिया में व्यापारियों के खिलाफ गंभीर आरोप #PurneaNews #PurneaCentralNews #Gulabbagh #FakeBrand #JeeraScam
Purnia East, Purnia | Jun 13, 2026
अजीत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 765, दिनांक 13/06/2026, =================== नव नालंदा महाविहार से पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए सहायक प्राध्यापकों की टीम ने जिला अभिलेखागार पूर्णिया में अभिलेखों का अवलोकन किया :--- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले में चल रहें पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन तथा इसमें समाहित भारतीय ज्ञान परंपरा के भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित करने हेतू ज्ञान भारतम मिशन के तहत जिला अभिलेखागार, पूर्णिया में किये गये विभिन्न कार्यों को नव नालंदा महाविहार से पांडुलिपि सर्वेक्षण के लिए सहायक प्राध्यापकों की टीम द्वारा अवलोकन किया गया। टीम में शामिल सहायक प्राध्यापक डॉ रूपनारायण भैना, डॉ तापस सरकार तथा डॉ आलोक मिश्रा ने जिला समाहरणालय स्थित अभिलेखागार में जिला अभिलेखागार पदाधिकारी डॉ जय शंकर प्रसाद से पांडुलिपियों पर सर्वेक्षण के लिए मुलाक़ात किया । डॉ जय शंकर प्रसाद ने प्राध्यापकों की टीम को यहां से ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड की गई विभिन्न पांडुलिपियों के बारे में विवरण दिया और रिकॉर्ड दिखाकर यह उल्लेख भी किया कि पोर्टल पर अपलोड किए गए सभी अभिलेख "विलेज नोट्स" के रूप में हैं । हालांकि यह ऐतिहासिक हैं, और विभिन्न अनुसंधानों के लिए बहुत उपयोगी भी हैं। तात्कालिक मिशन में इसको शामिल करने को लेकर विचार किया जा सकता है। डॉ जयशंकर ने बल देकर कहा कि ये अभिलेख विभिन्न रिसर्च के कार्यों में बहुत उपयोगी होंगे और राज्य सरकार उनके डिजिटल माध्यमों पर लाने के लिए प्रयासरत है । सर्वेक्षण टीम ने भी पांडुलिपियों की खोज, डिजिटाईजेशन और इनकी उपयोगिता को लेकर यह कहा कि ये भारत सरकार का एक अति महत्वपूर्ण कदम है और यह भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में बहुत उपयोगी साबित होगी । Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 13, 2026