समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1948,
दिनांक 21/11/2026,
==================
अमौर प्रखंड में ग्रामीण कार्य विभाग के सड़क निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अमौर द्वारा शनिवार को अमौर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) के तहत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और तय मानकों के अनुपालन की बारीकी से समीक्षा की गई।
निरीक्षण क्रम में संबंधित स्थलों पर किए गए कार्य की स्थिति , पथों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति का जायजा लिया गया । मौके पर उपस्थित संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि स्थानीय लोगों को सुगम और टिकाऊ आवागमन सुविधा का लाभ समय पर मिल सके।
निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 21, 2026