भुसावर: भुसावर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 36 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उपसेवा केंद्र की ओर से विश्व बंधुत्व दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में आयोजित हुआ।