ढीमरखेड़ा: उमरिया पान झंडा चौक: सड़क के बीच लोहे की छड़ें, दो महीने से हादसों को दे रहीं न्योता
नगर का सबसे व्यस्त और प्रमुख स्थल झंडा चौक इन दिनों गंभीर खतरे का केंद्र बना हुआ है। यहां सड़क के ठीक बीचों-बीच लोहे की नुकीली छड़ें (सरिया) बाहर निकली हुई हैं, जो हर पल किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह स्थिति पिछले दो महीनों से जस की तस बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक पूरी तरह अनदेखी किए हुए हैं