प्रतापगढ़: भीखमपुर गांव की युवती को ससुराल के लोगों ने भगाया, उपेक्षा के चलते बेटी की हुई मौत, गंभीर आरोपों की दी गई तहरीर
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग