इटाढ़ी: जिगना गांव में आग का कहर, 15 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
Itarhi, Buxar | Apr 3, 2026 जिले के इटाढ़ी प्रखंड के जिगना गांव के बधार में भीषण आग लग गई। किसानों पर कहर बरपाया है। आग जिगना पश्चिम बधार स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास में अचानक लग गई। भीषण आग ने देखते ही देखते 15 बीघा में लहलहाती गेहूं की फसल को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। इस घटना ने करीब आधा दर्जन किसानों के साल भर के राशन और आमदनी पर पानी फेर दिया है।