गढ़ाकोटा: सहायिकाओं की अनंतिम चयन सूची जारी, दावे और आपत्तियों के लिए सात दिन का समय
महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 04 रिक्त पदों पर एम.पी. ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये थे।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रहली कुलदीप पराशर की अध्यक्षता में आयोजित खण्ड स्तरीय समिति की बैठक में एम.पी. ऑनलाईन से प्राप्त आवेदनों के परीक्षण और अवलोकन के उपरांत पात्र आवेदिकाओं की अनंतिम सूची पोर्टल पर जारी की गई