गंधवानी: बस स्टैंड गंधवानी से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस थाना गंधवानी से आज दिनांक 7/8/2025 को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार दिनांक 30/7/2025 को बस स्टैंड गंधवानी से अज्ञात आरोपी द्वारा -- किशोरी उम्र 17 साल को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगाकर ले गया । मामले में परिजनों के द्वारा आसपास तलाश करने पर पता नहीं चलने पर फरियादी की रिपोर्ट पर गंधवानी पुलिस ने अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।