गंधवानी: डेहरी में खाद्य विभाग ने दो गैस रिफिलिंग सेंटर पर की कार्रवाई, 36 सिलेंडर ज़ब्त
खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के मामले में कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को शाम 4 बजे डेहरी में खाद्य विभाग ने एक रिहायशी इलाके में छापेमारी कर दो दुकानों से 36 घरेलू गैस सिलेंडर और जब्त किए गए हैं , मामले में खाद्य विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनीता मशराम ने जानकारी देते हुए बताया दोनों ही दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है।