गंधवानी: टांडा के जि पं सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की
गंधवानी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत टांडा के मुकाम सिंह अलावा प्रदेश सचिव आदिवासी कांग्रेस व जिला पंचायत सदस्य ने आज शाम 4 बजे धार जिला कलेक्टर कार्यालय में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों व समाजजनों के 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की माँग को लेकर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।