ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर स्थित चार खुदरा दवा दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया। नशे में उपयोग की जा सकने वाली दवाओं की जांच की गई, जिनमें ऐसी कोई दवा नहीं पाई गई। खरीद, बिक्री और शेष दवा के रिकॉर्ड की जांच की गई, जो सही पाए गए। दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के अनुसार भंडारण की स्थिति भी ठीक पाई गई।