थरथरी: ढिबरापर गांव के महादलित टोला में दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों का हुआ डायरिया का प्रकोप
थरथरी प्रखंड के ढिबरापर गांव के महादलित बस्ती में इन दिनों डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार डायरिया से अब तक बच्चे सहित दर्जन भर से अधिक लोग ग्रसित हो चुके हैं। जिसमें रविवार की शाम को एक बालक की मौत हो जाने की सूचना है। वहीं एक महिला का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि कई लोगों का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।