थरथरी: नैली गांव में डीजे हटाने के लिए कहने पर डीजे संचालक ने महिला को मारपीट कर किया घायल
चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव में महिला बैजंती देवी ने घर के बगल से डीजे हटाने के लिए बोला तो डीजे संचालक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।जख्मी महिला ने बताई की घर के बगल में डीजे लाकर खड़ा कर दिया। जब डीजे हटाने के लिए बोले तो डीजे संचालक जितेंद्र सिंह व इनकी पत्नी ने मारपीटकर जख्मी कर दिया । इस मामले में चंडी थाना में लिखित आवेदन दिया है।