थरथरी: मेहतरवां गांव के खंधा से अज्ञात चोरों ने मोटर पम्प, स्टार्टर, पम्प सेट व सेक्सन को किया चोरी
थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरवां गांव के खंधा से किसान के मोटर पम्प सेट और दूसरे किसान के स्टार्टर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। हरपुर निवासी मुन्ना महतो ने बताया कि उनके यहां से पम्प सेट स्टार्टर की चोरी हुई। वहीं पप्पू बिंद के मोटर पम्प से सक्सन की चोरी हुई। इन्होंने बताया कि अभी रोपणी का समय है वहीं चोरों द्वारा लगातार किसानों के खेत से चोरी कर रहा है।