थरथरी: कोरुत गांव में नवनिर्मित महादेव जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
चंडी प्रखंड के कोरुत गांव में नवनिर्मित महादेव जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं और युवतियां अपने माथे पर कलश लेकर मंदिर परिसर से गांव भ्रमण करते हुए योगिया दस्तूरपर पर होते हुए चंडी माता मंदिर पहुंचीं। वहां कलश में गंगा जल भरकर वापस मंदिर पहुंची।