थरथरी: रेहटी पर में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर 351 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
रेहटी पर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर 351 कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा रेहटी पर महायज्ञ स्थल से निकलकर धर्मपुर, कुर्मिया बिगहा, इन्दौत होते हुए बाबा अभय नाथ धाम मंदिर परिसर पहुंचे। जहां वृंदावन से पधारे कथा वाचक व्यास श्री हरि ओम दास जी महाराज ने मंत्रोच्चारण कर कलश में जलभरी किया।