शाहजहांपुर: खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरने पर बैठे सभासद के परिवार से मिलने पहुंचे अधिकारी, SDM सदर अंजली गंगवार ने दी जानकारी
निगोही के सभासद पति राजेश सिंह पत्नी और बच्चे के साथ खिरनीबाग रामलीला मैदान में पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि स्थानीय विधायक के सचिव उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई नही कर रहा है। धरना खत्म कराने के लिए एसडीएम तिलहर अंजली गंगवार और सीओ सदर अमित चौरसिया ने पीड़ित से मुलाकात की है।