शाहजहांपुर: शाहबाद के परिहर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने शाहजहांपुर में कराया पोस्टमार्टम
सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के भरगवां निवासी 23 साल की उमादेवी की शादी तीन साल पहले हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के परिहर गांव के रहने वाले वीरेंद्र से हुई थी। मृतका के भाई सोहन का आरोप है कि पति दहेज में बाइक मांग रहा था। मांग पूरी नही होने पर रात में उमादेवी के साथ उसके पति ने बेरहमी से मारपीट कर उसका गलाकर हत्या कर दी।