शाहजहांपुर: सदर बाजार के बस स्टैंड के पास मैजिक चालक और उसके साथियों ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR
लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के भंगोली निवासी गौरव परिवार के साथ 12 जून को पूरणागिरी से लौटकर बस अड्डे पर आए थे। यहां से घर जाने के लिए 400 रुपये में मैजिक गाड़ी तय की थी। रुपये देने के बाद भी मैजिक चालक ने अन्य सवारियां बैठाना शुरू कर दीं। विरोध करने पर मैजिक चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।