शाहजहांपुर: कांट के एक गांव में युवती को भगा ले गया युवक, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने गुरूवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दूसरे गांव का रहने वाला संजू मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी घर में रखा जेवर और तीस हजार रुपये की नकदी लेकर गई। बेटी को भगाने में राजाराम और मलिखान ने भी सहयोग किया है। पुलिस ने जांच कर शुक्रवार को तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।