कटिहार: कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने जनता का जताया आभार
कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कटिहार पहुंचे थे। जिसे लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि इस यात्रा को सफल बनाने में शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर लोगों का आभार व्यक्त किया है।