कटिहार: सहायक थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से दो लोगों को शराब मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस के द्वारा गिरफ्तार दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद मधनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान भेड़िया रहिका निवासी छोटू कुमार और मिर्चाईबारी निवासी मो सोहेल के रूप में हुई है। शराब पीने के आरोप में दोनों गिरफ्तार हुए थे।