कटिहार: नया टोला डहेरिया में खाना बनाने के दौरान कुकर हुआ ब्लास्ट, महिला का एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी
घटना के बारे में घायल शिम्पी देवी ने बताया कि घर में वह खाना बना रही थी और गैस चूल्हे पर कुकर में डाल चढ़ाया था। इसी दौरान चावल बन गया। जिसका पानी वह फसा रही थी। तभी अचानक कुकर ब्लास्ट कर गया। कुकर में बन रहा दाल महिला के हाथ पर आकर गिर पड़ा। जिसे महिला का एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।