जमुई: डेढ़ साल से जमुई जेल में बंद नक्सली बालेश्वर कोड़ा की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 डेढ़ साल से जमुई जेल में बंद नक्सली बालेश्वर कोड़ा की शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्सक्षा के बीच सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की जमुई जिले के बरहट ,लक्ष्मीपुर और लखीसराय जिले के कजरा धरहरा , किउल के इलाके में बालेश्वर कोड़ा को संगठन की ओर से एरिया कमांडर बनाया गया था।