जमुई: रानहन गांव में मधुमक्खियों के हमले से दिव्यांग की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना किया रेफर
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 रानहन गांव में शनिवार की सुबह करीब 8 :00 बजे मॉर्निंग वाक से लौटने के दौरान 50 वर्षीय दिव्यांग रामाधार पासवान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे दिव्यांग रामाधार पासवान की हालत गंभीर हो गई। उंसके बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।