जमुई: लरगंजो गांव में पड़ोसियों ने दो लोगों को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 लरगंजो गांव में शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने त्रिलोकी यादव और उनके चचेरे भाई हीरा यादव को लाठी डंडे वह लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद दोनों घायलों को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।