जमुई: कागेश्वर मंदिर के पास बदमाशों ने युवक के सिर पर हमला कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 8, 2025 खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार की रात करीब 9:00 अज्ञात बदमाशों ने अमलेश कुमार को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा घायल अमलेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा अमलेश कुमार का इलाज किया जा रहा है।