दाउदनगर: दाउदनगर पुलिस ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं का किया उद्वेदन, बरामद किया चोरी का सामान, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
दाउदनगर थाना की पुलिस द्वारा दाउदनगर शहर में पिछले दिनों घटी चोरी की दो बड़ी घटनाओं का उद्वेदन करते हुए चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।इस मामले में चार युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तीन युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है।एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने शनिवार की शाम 4:30 बजे प्रेस वार्ता में बताया कि एसआईटी की टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई।