हज़ारीबाग: राजस्व मामलों में तेजी लाने के लिए कार्यशाला आयोजित, लंबित मामलों के जल्द निपटारे पर ज़ोर
चतरा समाहरणालय सभागार में राजस्व मामलों की गति तेज करने हेतु एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में CNT Act, BLR Act, JBCA व Khas Mahal से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा की गई। दाखिल-खारिज, भूमि हस्तांतरण, खतियान, उत्तराधिकार आदि लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर जोर दिया गया।