गुरुग्राम: गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव के दौरान 1, 2 और 12 मार्च को शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी: DC
नगर निगम चुनाव के चलते 1, 2 और 12 मार्च को शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, इन दिनों को ड्राई डे के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिन नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, वहां से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी शराब की दुकानें, बार और पब बंद रहेंगे l