गुरुग्राम: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम में प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ
गुरुग्राम में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 11 साल से गुरुग्राम में ट्रिपल इंजन ही था, तो क्या काम किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक इंजन से ताे लूटते हैं, दो इंजन संरक्षण देते हैं। मनमानी का इंजन है, भ्रष्टाचार से लूट होती है। नगर निगम में लूट होगी तो कोई सुनेगा भी नहीं