गुरुग्राम: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गुरुग्राम में मतदान जारी, 5422 वकील चुनेंगे अध्यक्ष; 4 उम्मीदवार मैदान में
गुरुग्राम में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ता मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए पांच-पांच तथा संयुक्त सचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। 5422 मतदान करने वाले वकीलों के लिए कोर्ट परिसर में 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।