गुरुग्राम: हरियाणा सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री का बयान वायरल, कहा- वोट दो या न दो; मेयर बीजेपी का ही बनेगा
मंत्री राव नरबीर का एक बयान सामने आया है। जिसमें, वो मंच से जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि "तुम वोट दोगे जब भी, ना दोगे तब भी, मेयर तो भाजपा का ही बनेगा।" दरअसल, राव नरबीर गुरुग्राम के दौलताबाद गांव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि "दौलताबाद वालों को वहम था l