मंझनपुर: फताहीपुर में सात मवेशियों को मारने और तीन को उठाने का आरोप, शिकायत करने पर पीड़ित को मुकदमे में फंसाने की धमकी
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के फताहीपुर गांव निवासी रामहित ने गांव के ही भोंडा नाम के व्यक्ति पर उनके मवेशियों के साथ मारपीट करने और सात जानवरों को मार डालने का बुधवार को लगभग 11 बजे आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन अन्य मवेशियों को भी आरोपी उठा ले गया है। घटना से परेशान रामहित न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है।