डिंडौरी: युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने बीजेपी पर किया हमला, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
डिंडौरी जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया । दरअसल कार्यक्रम के उपरांत शनिवार रात 10:00 बजे मीडिया से मुखातिब होते हुए यश लखन घनघोरिया ने बीजेपी और मोदी सरकार के ऊपर तीखा हमला बोला ।