श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस का सत्याग्रह,
पंचायत-निकाय चुनाव सहित सात प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन
बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया। पंचायत समिति के पास इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कई मांगों को लेकर चर्चा की गई चरखा कातकर और गांधी जी के बताई गए आदर्श को मानकर आगे बढ़ने का आग्रह किया गया आज का कार्यक्रम स्थानीय कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।
*आज के इस सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख मांगे*
पंचायती राज एवं नगरनिकाय चुनाव संविधान की भावना के अनुरुप अतिशीघ्र करवाए जाएँ।
श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
जर्जर घोषित राजकीय विद्यालयों के भवनों के निर्माण हेतु शीघ्र बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।
श्रीडूंगरगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल किल्लत का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
किसानों को समय पर यूरिया एवं डीएपी उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र भरा जाए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
सत्याग्रह में संगठन की प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद बाग, प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, राधेश्याम सिद्ध, भगवाननाथ सिद्ध, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोदारा, शिवराज गोदारा, बाबूलाल गोदारा, रमेश प्रजापत, रजनीश सेनी, रेखाराम कालवा, संतोष गोदारा, ओमप्रकाश भादू, प्रकाश दुसाद, मूलचंद स्वामी, हाजी मोहम्मद सिसोदिया, लतीफ खान, राजेश जानू, धर्मपाल बांगड़वा, गन्नी खान, निर्मल सेन, बीरबल साईं, जगराम बाना, दिनेश पिलानियां, राजेंदर जांगू, लालचन्द कड़वासरा, नौरंगलाल नायक, पदमनाथ सिद्ध, धर्मपाल बांगड़वा, बुधाराम मेघवाल, तोलाराम जाखड़, दौलतराम जाखड़, सुखराम सहू, बीरबल साईं, ओमप्रकाश जाखड़, भंवरलाल मेघवाल, ओमप्रकाश डोगीवाल, सहीराम नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।