बाढ़: बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
Barh, Patna | Aug 19, 2026 बाढ़ के अगवानपुर में जमीन और घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मंगल कुमार ने बाढ़ थाना में बुधवार को बड़े भाई के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने बुधवार लगभग 3 बजे बताया कि बड़े भाई ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और माता-पिता व पत्नी के साथ भी मारपीट की।