प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 18 सितंबर 2026
पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 में आने वाले पिंडदानियों के लिए आईएमए, गया के सदस्यों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
गया, 18 सितंबर 2026, पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से गया आने वाले पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), गया शाखा ने मानवीय पहल करते हुए निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, गया जी के समक्ष हुई बैठक के बाद आईएमए, गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह एवं सचिव डॉ. विमलेंदु विमल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि पितृपक्ष महासंगम मेला 2026 के दौरान गया आने वाले पिंडदानियों को चिकित्सा संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आईएमए के सभी सदस्य चिकित्सक अपनी ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
आईएमए, गया शाखा के अनुसार, मेला अवधि के दौरान यदि कोई पिंडदानी बीमार पड़ता है और चिकित्सा सहायता के लिए चिकित्सकों के निजी क्लिनिक में पहुंचता है, तो संबंधित चिकित्सक द्वारा उसे निःशुल्क फर्स्ट एड/प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकता एवं मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि पिंडदानियों को स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
आईएमए के पदाधिकारियों ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम मेला गया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस दौरान बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु एवं पिंडदानी गया आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
आईएमए, गया शाखा ने कहा कि इस पवित्र अवसर पर चिकित्सक समुदाय मानव सेवा की भावना से अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। पिंडदानियों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होने पर उन्हें यथासंभव आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
आईएमए, गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह एवं सचिव डॉ. विमलेंदु विमल ने कहा कि संगठन के सभी सदस्य चिकित्सक पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), गया शाखा
CMO Bihar Indian Medical Association Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar
#healthylifestyle #doctor #facebookpost #explorepage
13 views | Gaya, Bihar | Sep 18, 2026