थराली: थराली में चिकित्सक के साथ मारपीट के मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा व ₹15 हजार का जुर्माना
मंगलवार चार बजे मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी थराली में स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी पाते हुए जांच के दौरान जेल में बिताई अवधि व 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में 11 सितंबर 2020 को कोरोना काल के दौरान बीमार व्यक्ति के साथ आए विक्रम सिंह ने चिकित्सक के साथ मारपीट व गाली गलौच की