थराली: पिण्डर वैली कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड रिसर्च ग्वालदम के प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग
पिण्डर वैली कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस एंड रिसर्च ग्वालदम के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह नेगी पर आरोप लगाते हुए सोमवार को दोपहर 12 बजे रणजीत सिंह तथा रमेश राम ने थाना थराली में शिकायती पत्र दिया गया हैं। विकासखंड थराली के तुंगेश्वर गांव के निवासी रमेश राम का कहना हैं कि उनके भाई बलवंत राम के पुत्र चन्दन राम ने 12 वीं पास के बाद इस कालेज में एडमिशन लिया था।